3
चंडीगढ़, 25 मार्च 2026: दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
पटियाला पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर के नजदीक से पकड़ा। एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
पठानमाजरा पिछले कई महीनों से फरार थे। उनके खिलाफ सितंबर महीने में पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।
जब पटियाला पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने हरियाणा के गांव पहुंची तो पठानमाजरा वहां से फरार हो गए थे। पुलिस पर हमला करके भागने का भी आरोप उन पर लगा था।
ये भी देखे: पंजाब के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, फायरिंग का आरोप