पंजाब के मलौद में AAP पार्षद रछपाल सिंह पाला पर हमला, विधायक ग्यासपुरा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

by Manu
AAP

चंडीगढ़, 19 नवंबर 2025: पंजाब के मलौद नगर पंचायत के AAP पार्षद रछपाल सिंह पाला पर सोमवार को हमला हुआ है। हमलावरों ने उन पर जमकर मारपीट की। हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर इसका इल्जाम लगाया।

घायल पार्षद को तुरंत सिविल अस्पताल मलौद भेजा गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। विधायक ग्यासपुरा को जैसे ही खबर मिली वे फौरन अस्पताल पहुंचे। विधायक ने कहा कि तरनतारन उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त से कांग्रेस वाले बौखला गए। इसी गुस्से में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कांग्रेसियों पर पार्षद से मारपीट का गंभीर आरोप लगाया।

ग्यासपुरा ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए। तुरंत कार्रवाई करें। दोषियों को 24 घंटे में पकड़कर जेल भेज दें ताकि आगे कोई गुंडागर्दी की हिम्मत न करे।

ये भी देखे: पंजाब में बड़ी वारदात की फिराक में थे छह अपराधी, लखनऊ से बिहार STF ने किया गिरफ्तार

You may also like