बठिंडा में 11 करोड़ का लॉटरी जीता एक युवक, लेकिन विजेता गायब, तलाश जारी

by Manu
लॉटरी

चंडीगढ़, 01 नवंबर 2025: पंजाब सरकार की दिवाली बंपर लॉटरी में 11 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतने वाला शख्स अभी तक लापता है। टिकट बठिंडा की एक लोकल एजेंसी से बिका था और अब पूरा शहर इस रहस्यमयी विजेता की तलाश में है।

लॉटरी विक्रेता ने बताया कि टिकट उनकी दुकान से ही खरीदा गया था। जब ड्रॉ हुआ तो सबसे बड़ा इनाम इसी टिकट पर आ गया। लेकिन खरीदने वाला व्यक्ति न तो दावा करने आया न ही संपर्क में है।

विक्रेता ने कहा, “हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर लोकल नेटवर्क तक सबको अलर्ट किया है। उम्मीद है कि विजेता जल्द सामने आएगा, वरना यह पैसा उसके हाथ से फिसल सकता है।”

ये भी देखे: तरनतारन में फायरिंग से मचा खौफ, पुरानी दुश्मनी में गलत शख्स पर चली गोलियां

You may also like