कपूरथला के मियानी बाकरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, खेतों में मिला लहूलुहान शव

by Manu
सहारनपुर

कपूरथला, 21 नवंबर 2025: पंजाब के कपूरथला जिले के ढिलवां थाना क्षेत्र के कस्बा ढिलवां के नजदीक गांव मियानी बाकरपुर में शुक्रवार सुबह खेतों में एक 35 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की बाइक भी खेतों में ही पड़ी मिली। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ लालू पुत्र बलवंत सिंह के रूप में हुई है। वह उसी गांव का रहने वाला था। सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह और थाना ढिलवां की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया।

डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि हरविंदर सिंह गुरुवार शाम को घर से बाइक पर निकले थे। रात भर लौटे नहीं और सुबह खेतों में उनका शव मिला। सिर पर गोलियों के निशान हैं। परिजनों के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुरानी रंजिश या आपराधिक दुश्मनी की आशंका है।

ये भी देखे: PUNJAB: कपूरथला में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 लोग घायल

You may also like