मंडी, 27 नवंबर 2025: शहर के मंगवाई इलाके में एक निजी होटल के कमरे में बुधवार रात चिट्टे की ओवरडोज से 25 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक रोहित बिलासपुर जिले के घुमारवीं तहसील के हवाण डाकघर का रहने वाला था।
पुलिस के मुताबिक रोहित अपने दोस्त अवनीप गुलेरिया (मंडी के गांव डंगार का रहने वाला) के साथ होटल में ठहरा था। दोनों ने कमरे में चिट्टा लिया। ओवरडोज से रोहित की हालत बिगड़ गई। अवनीप ने साथी को कमरे में बंद करके भाग गया।
होटल कर्मचारी प्यारे राम ने पुलिस को सूचना दी। सिटी चौकी की टीम ने 108 एम्बुलेंस से रोहित को पहले क्षेत्रीय अस्पताल मंडी और फिर नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि होटल कर्मचारी के बयान पर फरार अवनीप गुलेरिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2) (लापरवाही से मौत) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें उसे पकड़ने में जुटी हैं।
ये भी देखे: ऊना में नशा तस्करी पर पुलिस की कारवाई, एमसी पार्क से 2 युवकों को 7.93 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा