भिवानी, 09 मार्च 2026: हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू कस्बे में सोमवार को एक युवक ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना आजमपुर रोड स्थित श्मशान भूमि के पास हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुभाष ढाणी के रूप में हुई जो वार्ड नंबर 12 लोहारू का निवासी था।
सूचना मिलते ही लोहारू जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
परिवार के अनुसार सुभाष शादीशुदा था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। मृतक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। इसके बाद घर की जिम्मेदारी काफी हद तक सुभाष के कंधों पर आ गई थी।
ये भी देखे: करनाल में दर्दनाक हादसा, पतंग पकड़ने के चक्कर में 9 साल के बच्चे की वंदे भारत ट्रेन से टक्कर में मौत