चंडीगढ़, 26 सितंबर 2025: शारदीय अश्विन नवरात्र के पांचवें दिन धार्मिक शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में भक्ति की लहर उफान पर है। पंजाब के लुधियाना से पहुंचे एक श्रद्धालु ने मां की पावन पिंडी पर एक चमचमाता चांदी का छत्र अर्पित कर सबको भावुक कर दिया। मंदिर के पुजारी रोहन कालिया ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ इस पूजा-अर्चना को संपन्न कराया, जो देखने वालों के दिलों को छू गया।
पुजारी रोहन कालिया ने बताया कि माता के परम भक्त पुनीत मित्तल, उनके भाई दीपक मित्तल और पूरे परिवार ने मिलकर यह शुद्ध चांदी का छत्र चढ़ाया, जिसका वजन करीब डेढ़ किलोग्राम है। छत्र की खूबसूरती देखते ही बनती है। आधुनिक कारीगरी से सजा यह चारों ओर घंटियों से सुसज्जित है।मां की महिमा को और निखार देता है।
पुनीत मित्तल ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “मां चिंतपूर्णी का दरबार हमारा आस्था का केंद्र है। हम लोग यहां बार-बार आते हैं, और मां पर हमारी श्रद्धा अटल है। आज तो मां भगवती की कृपा से पूरा परिवार उनके चरणों में नतमस्तक है।
ये भी देखे: कांगड़ा में चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक बस से टकराया, 2 की मौत, 20 जख्मी