हरियाणा में शुरु हुई अनोखी एम्बुलेंस, सूखे व् मुरझाये पेड़ों का करेगी ईलाज

by Nishi_kashyap
एम्बुलेंस

फरीदाबाद, 20 जून 2025: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक अनोखी ट्री एम्बुलेंस की शुरुआत की गई है। यदि शहर में कहीं भी पेड़ सूखे हुए हैं या मुरझाये हुए हैं तो उनका भी इस अनोखी एम्बुलेंस से ईलाज किया जाएगा। यह ट्री एम्बुलेंस पूरे शहर में घूमकर टूटे, मुरझाए पेड़ों को पानी देकर जिंदा करेगी। बतादें की इस अनोखी एंबुलेंस में 2 माली, पानी का टैंक और मिट्टी समेत कीड़े मारने की दवा उपलब्ध होगी। इस ट्री एम्बुलेंस की शुरुआत ट्री मैन के रूप में ख्याति प्राप्त बिजनेसमैन SS बांगा ने की है।

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के YMCA यूनिवर्सिटी के VC व अन्य के साथ SS बांगा ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पर्यावरण पैनल के चेयरमैन SS बांगा के अनुसार ट्री एम्बुलेंस सेवा का उद्देश्य शहर के सूखे और बीमार पेड़ों को सही व् स्वस्थ करना है।

यह भी पढ़े: Haryana Family ID: हरियाणा में इन लोगों की नहीं बनेगी फैमिली आईडी

You may also like