आलू से लदा ट्रक स्कूली आटो पर पलटा, तीन बच्चों की मौत

हादसे में आटो ड्राईवर की भी गई जान

by TheUnmuteHindi
आलू से लदा ट्रक स्कूली आटो पर पलटा, तीन बच्चों की मौत

आलू से लदा ट्रक स्कूली आटो पर पलटा, तीन बच्चों की मौत
हादसे में आटो ड्राईवर की भी गई जान
रामगढ़, 8 जनवरी : रामगढ़-बोकारो मार्ग पर गोला स्थित मठवाटांड़ के नजदीक आज एक आलू से लदे ट्रक द्वारा स्कूली वाहन को टक्कर मार देने से बड़ा हादसा घटित हो गया, जिस कारण 3 बच्चों की मौत होने का भी दुखद समाचार है। जानकारी के अनुसार करीब 7.30 बजे आलू लदे एक अनियंत्रित एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो वैन को को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक आटो के ऊपर ही पलट गया, जिसमें ऑटो चालक और 3 बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है, लेकिन कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
लोगों ने घटना को लेकर जताया रोष
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने रांची-बोकारो रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। इस घटना ने लोगों के बीच गहरी नाराजगी उत्पन्न की है, और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे गोला के तिरला स्थित गुडविल स्कूल जा रहे थे. जैसे ही वे तिरला मोड़ के पास पहुंचे, यह भयावह हादसा घटित हुआ। ट्रक का अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटना, एक बड़ा संकट बन गया। ऑटो में सवार बच्चों की चीखें और हंगामा मौके पर मच गया। लोगों ने इस पर जमकर हंगामा किया है।

You may also like