जालंधर के वडाला चौक में गणपति मार्बल शोरूम में दर्दनाक हादसा, मजदूर की मार्बल गिरने से मौत

by Manu
मौत

जालंधर, 15 अगस्त 2025: जालंधर के वडाला चौक स्थित गणपति मार्बल शोरूम में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतक शोरूम में चाय पी रहा था, तभी डबल लेयर पर रखा भारी मार्बल अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा। हादसे के समय मजदूर शोरूम के अंदर आराम कर रहा था, लेकिन मार्बल के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लगभग आधे घंटे तक वह मार्बल के नीचे दबा रहा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही गणपति मार्बल शोरूम मालिक ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, मृतक की पसलियों में गंभीर चोटें थीं, जो इस हादसे का कारण बनीं। मृतक शोरूम में मजदूर के रूप में काम करता था।

ये भी देखे: जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी: नशा और हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

You may also like