पटियाला, 4 अप्रैल : गत दिवस सूलर पुली के पास एक ओवर लोड टिप्पर रेत उतारने समय बेकाबू हो गया और वह बीड़ खेड़ी गुजरां के पार्क का गेट पर फेंसी ड्रिलिंग को तोड़ता हुआ पब्लिक पार्क में पलट गया। जिस समय पर टिप्पर पार्क में घुसा उस समय लोग पार्क में घूम रहे थे, यदि कोई भी व्यक्ति गेट के नजदीक होता तो कोई जानी नुक्सान भी हो सकता था। इस टिप्पर की तरफ से बीड़ बीड़ खेड़ी गुजरां के नेचर पार्क का एक गेट और एक तरफ वाली फेंसी ड्रिलिंग बिल्कुल तोड़ दी है। अब तक न किसी पंचायती विभाग के अधिकारी ने और न ही जंगलात विभाग के किसी भी अधिकारी ने इस प्रति कोई कार्यवाही नहीं की। यह पार्क बीड़ खेड़ी गुजरां गांव में आता है और जहां अवैध रेता बजरी फेंका जाता है, वह जंगलात विभाग की जगह है, परन्तु अफसोस दोनों ही विभाग कुंभकरनी नींद सोए हैं और सरकारी प्रापर्टी तह- नहस हो रही है। लोगों ने कहा कि इस बारे वह इस सम्बन्धित बीडीपीओ पंचायत के ध्यान में लाएंगे।
सूलर रोड़ पर रेत उतारता टिप्पर पब्लिक पार्क में घुसा
41