पुलिस मालखाना में लगी भयानक आग, 150 वाहन जले

by TheUnmuteHindi
पुलिस मालखाना में लगी भयानक आग, 150 वाहन जले

नई दिल्ली, 7 अप्रैल : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में स्थित एक पुलिस मालखाना में रविवार तडक़े आग लग गई, जिससे 150 से अधिक वाहन जल गए। जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में स्थित एक पुलिस ‘मालखाना’ में रविवार तडक़े आग लग गई, जिससे 150 से अधिक वाहन जल गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि आग तडक़े करीब 4:30 बजे लगी और इस बारे में सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने के लिए दमकल की कुल सात गाडिय़ां घटनास्थल पर भेजी। पुलिस ने बताया कि आग पर सुबह छह बजकर 20 मिनट तक काबू पा लिया गया। सूत्र ने बताया कि पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सूत्र ने बताया कि जांच दल सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं ताकि कारणों का पता लगाया जा सके।

You may also like