विशाखापत्तनम, 14 अप्रैल : जिले में कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम में एक पटाखा बनाने वाले कारखाने में रविवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में आग लगने से दो महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया कि आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
मुख्यंमत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
इस हादसा पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री नायडू ने कोटावुराटला मंडल में हुई इस दुर्घटना के संबंध में गृहमंत्री अनिता, कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने पीडि़तों की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को घायलों की स्वास्थ्य के बारे में बताया। मुख्यमंत्री मृतकों के परिजनों के संपर्क में हैं। विधानसभा अध्यक्ष अय्यन्नापात्रुडु ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उन्होंने जरूरत पडऩे पर बेहतर इलाज के लिए घायलों को विशाखापट्टनम ले जाने का भी आदेश दिया है।