मोहाली, 10 मार्च 2026: पंजाब स्टेट डियर लॉटरी में एक सिक्योरिटी गार्ड की किस्मत चमक गई है। मोहाली में तैनात कपिल देव ने मात्र 200 रुपये का टिकट खरीदा था और अब उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम मिला है। यह जीत उनके साधारण जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है।
कपिल देव हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के निवासी हैं। वे मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं। उनका वेतन ज्यादा नहीं था लेकिन परिवार का खर्च चलाने के लिए वे मेहनत से काम करते रहे। कपिल शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से रिटायर्ड हो चुके हैं।
कपिल ने बताया कि वे लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से खरीदा था। रिजल्ट घोषित होने पर जब उनकी टिकट नंबर पहले पुरस्कार से मैच हुआ तो वे स्तब्ध रह गए।
ये भी देखे: बठिंडा में 11 करोड़ का लॉटरी जीता एक युवक, लेकिन विजेता गायब, तलाश जारी