फतेहाबाद, 23 अप्रैल-school van caught fire: फतेहाबाद शहर के भट्टू रोड पर बुधवार सुबह एक स्कूल वैन (School Van) में आग लग गई। जिसके बाद वैन के ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को नीचे उतरा और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। जानकारी के अनुसार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक आग (Fire) लग गई। यह घटना भट्टू रोड पर उस समय हुई जब वैन शारदा स्कूल (Sharda School) के बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। वैन से अचानक धुंआ उठता देख चालक ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए वैन को रोका और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चों को बाहर निकालने के कुछ ही देर बाद वैन पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई।
शार्ट सर्किट से लगी आग
बता दें कि इस घटना में कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड (fire brigade )के कर्मचारी छैलू राम ने बताया कि सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे थे और आग पर काबू पाया गया। जिस वैन में आग लगी थी वह स्कूल वैन शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद की है। जो कि शहर के भट्टू रोड पर स्थित है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती चरण में शॉर्ट सर्किट से आग लगा बताया गया है।
यह भी देखें : राजकोट: सिग्नल खुलते ही एक सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत