मिड डे मील की कढ़ी में चूहा मिला, पूरे जिले के 460 स्कूलों में भोजन बंद, बच्चे भूखे रह गए

by Manu
मिड डे मील

चंडीगढ़, 04 दिसंबर 2025: मिड डे मील में चूहा मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को तुरंत एक्शन लिया। जिले के लगभग 460 सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का वितरण फौरन रोक दिया गया।

घटना उस समय सामने आई जब एक स्कूल में गुरुवार दोपहर कढ़ी परोसते वक्त उसमें चूहा मिल गया। खबर फैलते ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से मिड डे मील बंद करने के आदेश जारी कर दिए।

इस्कॉन संस्था जिले में पहली से आठवीं तक के 377 और छठी से आठवीं तक के 77 स्कूलों को मिड डे मील सप्लाई करती है। अचानक सप्लाई बंद होने से हजारों बच्चे भूखे रह गए। कई स्कूलों में बच्चे रोते दिखे। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों को घर से खाना लाने को कहा गया, लेकिन ज्यादातर गरीब परिवारों के बच्चे खाली पेट लौट गए।

ये भी देखे: आरा में मिड डे मील खाने से 48 बच्चे बीमार, खाने में मिली उबली हुई छिपकली

You may also like