चंडीगढ़, 20 सितंबर 2025: तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने स्कूटी सवार मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप सेबों से लदी हुई थी. इस भयानक दुर्घटना में मां को मौके पर ही अपनी जान गंवानी पड़ी। बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पंजाब नंबर वाली ये गाड़ी की लापरवाही ने एक परिवार को सदमे में डाल दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह (जगीर सिंह का बेटा, दुलचीके का रहने वाला) के बयानों के आधार पर चालक रामलाल (रूप लाल का बेटा, जालंधर का निवासी) के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चालक की रफ्तार और लापरवाही ही हादसे का मुख्य कारण बनी। फिलहाल, घायल बेटी का इलाज चल रहा है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी देखे: जालंधर-कपूरथला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, PRTC बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत