पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स के लिए गर्व का क्षण

खिलाड़ी सुश्री अन्नू रानी राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

by TheUnmuteHindi
पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स के लिए गर्व का क्षण

पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स के लिए गर्व का क्षण
खिलाड़ी सुश्री अन्नू रानी राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
पटियाला, 18 जनवरी : आज का दिन पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्लयू), पटियाला के लिए अत्यंत गर्व का अवसर है, क्योंकि हमारी माननीय खिलाड़ी सुश्री अन्नू रानी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सुश्री अन्नू रानी, जिन्होंने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से देश और संस्थान का मान बढ़ाया है, उनकी यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और खेलों के प्रति जुनून का प्रतीक है। यह सम्मान न केवल पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है, बल्कि युवाओं को अपने सपनों को साकार करने और ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा भी देता है। पूरे पीएलडब्यू परिवार को सुश्री अन्नू रानी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह संस्थान और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

You may also like