हाट एयर बैलून हादसाग्रस्त होने के कारण एक व्यक्ति की मौत

by TheUnmuteHindi

कोटा। बारां जिले के स्थापना दिवस कार्यक्रम में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें हॉट एयर बैलून शो के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजस्थान के बारां जिले से एक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल जिले के 35वें स्थापना दिवस के मौके पर एयर बैलून उड़ाया जा रहा था। स्थाप बैलून शो के ट्रायल दौरान अचानक बैलून में तेजी से हवा भर गई और कार्यक्रम के लिए नियुक्त हॉट एयर बैलून सेवा प्रदाता के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटा निवासी वासुदेव खत्री (40) के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी युवा नेता प्रशांत विजय वर्गीय ने हॉट एयर बैलून हादसे पर प्रशासन की कड़ी आलोचना की है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. वर्गीय ने सवाल उठाया कि स्थापना दिवस पर ऐसे खतरनाक आयोजन करने की क्या आवश्यकता थी? उन्होंने प्रशासन से नैतिकता के आधार पर सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की. वर्गीय का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

You may also like