दिल्ली से लखनऊ आ रहे व्यक्ति की फ्लाइट में मौत! जांच मे जुटी पुलिस

by Manu
Air India

लखनऊ, 21 मार्च: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौकाने वाली घटना सामने आ रही है, चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एअर इंडिया की एक फ्लाइट में दिल्ली से आ रहा शख्स की मौत हो गई .

मृतक शख्स की पहचान आसिफ उल्हा अंसारी के रूप में हुई है. अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया फ्लाइट AI2845 में यात्री मृत मिला. फ्लाइट सुबह 8:10 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंची थी .

जब क्रू मेंबर ने यात्री से संपर्क किया, तब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी . फ्लाइट में मौजूद डॉक्टरों ने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया . यात्री ने सीट बेल्ट तक नहीं खोली थी.

जानकारी के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी.

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यात्री ने फ्लाइट में मिले भोजन को भी नहीं खोला था.अखबार की रिपोर्ट के अनुसार एक यात्री ने कहा, ‘फ्लाइट के वक्त सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब क्रू मेंबर्स उसके पास पहुंचे तो वह कोई उत्तर नहीं दे रहा था.

अभी तक एयर इंडिया की तरफ से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

ये भी देखे: पाकिस्तानी एजेंट कानपुर से गिरफ्तार, जासूसी के आरोप में गिरफ़्तारी

You may also like