फेम अर्जुन बिजलानी के साथ हुए नया स्कैम, ठगी का शिकार

by TheUnmuteHindi
फेम अर्जुन बिजलानी के साथ हुए नया स्कैम, ठगी का शिकार

चंडीगढ़, 20 मार्च : कई सीरियल में हिट रोल कर चुके फेम अर्जुन बिजलानी के साथ नया स्कैम होने का मामला सामने आया है, जिसमें वह ठगी का शिकार हुए हैं। जानकारी के अनुसार अर्जुन बिजलानी ने अब तक मेरी आशिकी तुम से ही, इश्क में मरजांवा, और खतरों के खिलाड़ी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सिर्फ अर्जुन ही नहीं टीवी के लगभग 25 सितारों के साथ फ्रॉड की जानकारी सामने आई है। यह मामला तब आया जब एक सेलिब्रिटी मैनेजर ने पुलिस में ऑफिशियल शिकायत दर्ज करवाई। सूत्रों के अनुसार, मध्यप्रदेश बेस्ड स्द्म463 एनर्जी ड्रिंक्स नाम की कंपनी ने ब्रांड का प्रमोशन करने का पैसा नहीं दिया।

क्रैडिट कार्ड से हुए लगातार ट्रांसजेक्शन

अर्जुन बिजलानी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये कितना डरावना है। उन्होंने कहा, मेरा क्रेडिट कार्ड सिर्फ मेरे पास होता है और मैं जिम में वर्कआउट कर रहा था। एक ब्रेक के बीच में मैंने मेरा फोन चेक किया और मैंने देखा कि बहुत सारे मैसेज हैं कि मेरा क्रेडिट कार्ड स्वाइप हुआ है और लगातार ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। मेरी पत्नी के पास भी एक सप्लीमेंट्री कार्ड है, तो मैंने उससे पूछा तो उसने बताया कि उसका कार्ड उसी के पास है। तो ये साफ है कि डिटेल्स लीक हुई हैं और हम क्लूलेस थे कि ये कैसे हुआ।

मैसेज पढऩा होता है जरूरी

अर्जुन ने आगे बताया कि जैसे ही उन्हें साइबर ठगी का शक हुआ, वैसे ही उन्होंने क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया। एक्टर बोले, ‘यह घटना आंखें खोलने वाली है। उस वक्त अगर मैं सो रहा होता तो क्या होता? बहुत से लोग सारे मैसेज नहीं चेक करते हैं लेकिन अब समझ में आया कि ये मैसेज पढऩा कितना जरूरी होता है। खुशकिस्मती से मैंने देख लिया और सिर्फ 7 से 8 ट्रांजैक्शंस थे। हर ट्रांजैक्शन 3 से 5 हजार का था। कुल मिलाकर कार्ड से 40 हजार रुपये गए। मेरे क्रेडिट कार्ड की लिमिट 10-12 लाख की है। इसलिए फोन चेक न किया होता तो सिचुएशन और बिगड़ सकती थी।

 

You may also like