मुंबई में बनेगा नया BJP कार्यालय, अमित शाह ने चर्चगेट में किया भूमिपूजन

by Manu
amit shah

मुंबई, 27 अक्टूबर 2025: दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके चर्चगेट में भारतीय जनता पार्टी का आलीशान नया हेडक्वार्टर बनने जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धूमधाम से भूमिपूजन कर निर्माण की नींव रख दी।

जानकारी के मुताबिक, यह दफ्तर 1655 वर्ग मीटर के प्लॉट पर खड़ा होगा। कुल 55 हजार स्क्वायर फीट में फैलेगा। सबसे नीचे पांच मंजिलें पूरी तरह पार्किंग के लिए होंगी, ताकि शहर की भीड़भाड़ से निपट सकें। ऊपर की मंजिलों में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के लिए लग्जरी गेस्ट रूम होंगे।

पार्टी अध्यक्ष और पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग पॉश केबिन, मुख्यमंत्री के लिए स्पेशल ऑफिस, और एक विशाल सभागार जहां 400 कार्यकर्ता एक साथ बैठ सकेंगे। इसमें हाईटेक मीडिया सेंटर और कॉन्फ्रेंस रूम भी होंगे, जहां रणनीतियां बनेंगी और प्रेस कॉन्फ्रेंस होंगी।

यह प्लॉट BJP ने एकनाथ रियल्टर्स नाम के निजी विक्रेता से करीब 90 करोड़ रुपये में खरीदा है। महाराष्ट्र BJP के इस ‘नए घर’ को लेकर विपक्षी दल तंज कस रहे हैं।

ये भी देखे: अमित शाह का हरियाणा दौरा, कुरुक्षेत्र में रैली और 825 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण

You may also like