Haryana News: कैथल में मां ने अपने दो शादी शुदा बेटियों के साथ की आत्महत्या

by Manu
ऊना मौत

कैथल, 31 मई 2025: हरियाणा के पुंडरी क्षेत्र के बाकल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां और उनकी दो बेटियों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में गुड्डी देवी और उनकी बेटियां निशा और पूजा शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। कैथल के स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पूजा की शादी कुछ महीने पहले कैथल के बंदराना गांव में हुई थी और वह दो दिन पहले ही अपने मायके लौटी थी। वहीं, बड़ी बेटी निशा की शादी करनाल के माजरा रोडान में हुई थी, और उनके पति अमेरिका में रहते हैं। गुड्डी देवी का बेटा भी अमेरिका में है।

ये भी देखे: हरियाणा: पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, कार में मिला शव

You may also like