मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरा, ऑटो रिक्शा पर गिरा हिस्सा, 1 की मौत, 4 घायल

by Manu
मेट्रो पिलर

मुंबई, 14 फ़रवरी 2026: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मुलुंड पश्चिम इलाके में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर के सीमेंट के हिस्से के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। LBS रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास दोपहर करीब 12.20 बजे पिलर का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर टूटकर नीचे गिर पड़ा। यह हिस्सा सीधे नीचे से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर जा गिरा।

हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार 1 शख्स की मौत हो गई है। 3-4 लोग बुरी तरह घायल हुए है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को तुरंत मौके से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

ये भी देखे: दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत

You may also like