होशियारपुर, 10 दिसंबर 2025: दसूहा रोड पर गांव बुआ बाई के पास मंगलवार सुबह एक लग्जरी रेंज रोवर और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि रेंज रोवर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार किसी को चोट नहीं आई।
रेंज रोवर चालक ने बताया कि वह हरियाणा से बारात लेकर होशियारपुर आ रहा था। बुआ बाई के पास अचानक गलत साइड से आते ट्रैक्टर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उसका कहना है कि ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में था।
दूसरी तरफ ट्रैक्टर चालक ने पलटवार किया। उसने कहा कि उसने ट्रॉली को पूरी तरह मोड़ लिया था। रेंज रोवर ओवरस्पीड में थी और खुद आकर टकरा गई।
घटना स्थल की तस्वीरों में रेंज रोवर का अगला हिस्सा चकनाचूर दिख रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी हल्का नुकसान हुआ है।
ये भी देखे: होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, चिंतपूर्णी रोड पर एम्बुलेंस खाई में गिरी, तीन की मौत, दो घायल