बस्तर में बड़ी सफलता, 108 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर, 3.95 करोड़ का था इनाम

by Manu
माओवादी सरेंडर

बस्तर, 11 मार्च 2026: बस्तर में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रहे अभियान ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के तहत दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) से जुड़े कुल 108 माओवादी कैडरों ने सरेंडर किया। इन पर कुल 3.95 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

सरेंडर करने वाले कैडरों ने औपचारिक रूप से हथियार डाले और मुख्यधारा में शामिल होने की शपथ ली। जिन 108 माओवादियों ने सरेंडर किया उनमें बीजापुर से 37, नारायणपुर से 4, बस्तर से 16, कांकेर से 3, सुकमा से 18, दंतेवाड़ा से 30 शामिल है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सरेंडर करने वाले कैडरों से मिली सूचनाओं के आधार पर माओवादी विरोधी अभियानों के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हथियारों और विस्फोटकों की डंप बरामदगी हुई है। बीजापुर सहित बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों के जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार विस्फोटक और अन्य सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया। इन बरामद डंप को भी कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया गया।

ये भी देखे: Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के सुकमा में 23 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

You may also like