लुधियाना में नगर निगम दफ्तर के पास बड़ा हादसा टला, पुरानी पानी की टैंकी का हिस्सा टूटकर गिरा

by Manu
स्कूल बस हादसा

लुधियाना, 09 अगस्त 2025: लुधियाना के फोकल प्वाइंट, जमालपुर कॉलोनी में मैट्रो रोड पर स्थित नगर निगम के दफ्तर के बाहर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। दफ्तर परिसर में मौजूद एक पुरानी पानी की टैंकी का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। टैंकी के सीमेंट के भारी-भरकम टुकड़े सड़क और परिसर में खड़े कूड़ा ढोने वाले वाहनों पर जा गिरे, जिससे जोरदार धमाका हुआ और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि हादसे के समय टैंकी के आसपास या सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में तीन-चार कूड़ा ढोने वाले वाहन, एक दीवार और पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टैंकी काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी, जिसकी मरम्मत की जरूरत थी।

नगर निगम के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी जर्जर संरचनाओं का समय रहते निरीक्षण और मरम्मत की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

ये भी देखे: लुधियाना में देह व्यापार पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई: दो होटलों में छापा, 6 लोग गिरफ्तार

You may also like