सिंगापुर, 27 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दौरान 23 फरवरी को कम्युनिटी इंटरेक्शन इवेंट में एक छोटी बच्ची ने सीएम योगी का हाथ से बनाया स्केच लेकर पहुंची। जैसे ही मुख्यमंत्री ने बच्ची के हाथ में अपना स्केच देखा वे भावुक हो गए और तुरंत उसे स्टेज पर बुला लिया।
बच्ची ने स्टेज पर जाकर सीएम योगी को स्केच सौंपा। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई और उसे अपना ऑटोग्राफ भी दिया। बच्ची की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह बार-बार मुस्कुरा रही थी और सीएम योगी से बात करने में बहुत उत्साहित दिख रही थी।
बच्ची ने बताया कि वह सिंगापुर में पढ़ती है। उसे बीती रात पता चला कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर आ रहे हैं। वह उनसे मिलना बहुत चाहती थी। इसलिए उसने पूरी मेहनत से सीएम योगी का चित्र बनाया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गई।