मथुरा, 19 सितंबर 2025: मथुरा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर विवाद के प्रमुख याचिकाकर्ता पंडित दिनेश फलाहारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हिंदू त्योहारों में मुसलमानों की भागीदारी पर सख्त रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर इस पत्र को शेयर करते हुए कहा कि मुसलमानों को हिंदू त्योहारों से नफरत है, फिर भी वे व्यापार के लिए रामलीला, नवदुर्गा या डांडिया जैसे आयोजनों में घुस आते हैं, जिससे माहौल खराब होता है।
दिनेश फलाहारी का कहना है कि ये लोग हिंदुओं को ‘काफिर’ कहते हैं, लेकिन त्योहारों के दौरान मंदिरों के आसपास खड़े होकर लव जिहाद जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। डांडिया नृत्य में महिलाओं को छूते हैं, जिससे अशांति फैलती है। इसलिए, उन्होंने प्रार्थना की है कि ‘भाईजान’ को हिंदू त्योहारों से दूर रखा जाए, ताकि शांति बनी रहे। फलाहारी ने जोर देकर कहा, “ये हमारे त्योहारों में आकर व्यापार तो करते हैं, लेकिन नफरत फैलाते हैं। हमें उनकी जरूरत नहीं।”
इस मांग को प्रमुख संतों ने भी समर्थन दिया है। महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने कहा कि विधर्मी लोग भेष बदलकर टीका लगाकर आ जाते हैं और लव जिहाद की साजिश रचते हैं।
ये भी देखे: संभल हिंसा: न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में साजिश का खुलासा, सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना