14
सोलन, 04 नवंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में छावनी क्षेत्र के निकट शडियाना पंचायत के गांव उपरली थड़ी में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। सुबाथू पुलिस चौकी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब अवैध रूप से लाई जा रही है। 200 पेटी प्रीमियम ब्रांड ओल्ड मॉन्क शराब बरामद हो गई। यह खेप सोलन से खरीदी गई थी और अर्की क्षेत्र पहुंचाने की योजना थी।
सुबाथू पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। सुबाथू पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। इस तरह की कार्रवाइयों से अवैध शराब के नेटवर्क पर लगाम लगेगी।
ये भी देखे: अंब टिल्ला रोड पर पुलिस ने संदिग्ध कार से 10 पेटी विदेशी शराब समेत भारी खेप किया जब्त