कानपुर में क्षत्रिय नेता के घर पर बम से हमला, बदमाशों ने फैलाई इलाके में दहशत

by Manu
bomb attack kanpur

कानपुर, 13 दिसंबर 2025: योगी सरकार में कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं। बर्रा-जरौली इलाके में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया के घर पर देर रात बदमाशों ने बम फेंका है। धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार कार सवार नकाबपोश बदमाश घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने घर को निशाना बनाकर बम फेंका। जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

बदमाशों ने कार की नंबर प्लेट पर कालिख पोत रखी थी। पहचान छुपाने की कोशिश की। लेकिन घर के सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में बदमाश साफ दिख रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए गए है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी देखे: कानपुर में छेड़खानी करने वाले मनचले की लड़की ने दांतों से काटी जीभ, आधी जुबान कटी

You may also like