नोएडा,16 जून 2025: नोएडा में कोतवाली क्षेत्र के बादलपुर के गाँव आमका स्थित एक पेंट के गोदाम में भयानक आग लग गई। पुलिस और मौके पर पहुँची दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गाँव आमका रोड पर मौजूद एक पेंट के गोदाम में आग गई। आग ने धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ी। इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल वाहन की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। पेंट के गोदाम में लगी आग पूरी तरह से फ़ैल चुकी थी। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर टीम ने काबू पाया।
कोतवाली प्रभारी बादलपुर अमित भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि आग को काबू करने में डेढ़ घंटे का समय लगा। आग किस कारण लगी अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़े: UP News: किसानों की हुई बल्ले बल्ले ! योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फ़ैसला