फतेहाबाद, 30 जून 2025: फतेहाबाद के तोहाना में देवीलाल मार्केट स्थित होम अप्लायंसेज की दुकान “भारत ट्रेडिंग कंपनी” में रविवार देर रात करीब 2-2:30 बजे अचानक आग लग गई, जिससे दुकान मालिक विकेश कुमार को 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। पड़ोसियों ने धुआं निकलता देख विकेश को फोन पर सूचना दी। विकेश अपने भाई के साथ तुरंत दुकान पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया।
मौके पर फतेहाबाद पुलिस और दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और दमकल विभाग मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
ये भी देखे: हरियाणा: पंचकूला के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान