जालंधर, 10 फ़रवरी 2026: अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर गोराया के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। ओवरस्पीड टोयोटा कार ने बीच का डिवाइडर तोड़ दिया और सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा मंगलवार की रात को हुआ। राहगीरों ने तुरंत गोराया पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवकों को कार के मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार तीनों युवक जालंधर साइड से लुधियाना की ओर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि टोयोटा कार के परखच्चे उड़ गए। टाटा 407 ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान साहिल मोहम्मद (23) पुत्र कश्मीर मोहम्मद, दलजीत भट्टी (20) पुत्र अवतार चंद और अवतार मेहमी (17) पुत्र देस राज मेहमी के रूप में हुई है। तीनों मुठड्डा कलां, थाना फिल्लौर जिला जालंधर के निवासी हैं। ये तीनों लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के छात्र थे।
ये भी देखे: मानसा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत