रायपुर, 27 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक स्टील प्लांट में बड़ा हादसा है। सिलतरा इलाके के गोदावरी इस्पात प्लांट में शुक्रवार (26 सितंबर) को काम के दौरान अचानक भारी छत ढह गई। मलबे तले दबकर छह मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई। इतना ही नहीं, छह अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सबको फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के वक्त वहां करीब 200 श्रमिक मौजूद थे। आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि प्लांट के कर्मचारी और मजदूर जैसे ही अपना काम शुरू कर रहे थे, तभी छत का वो खतरनाक हिस्सा गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने वालों को बाहर निकालने में भारी मशक्कत हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं, और घायलों व शवों को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर डेरा डाले हैं, जबकि बचाव दल मलबा हटाने और संभावित फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं।
ये भी देखे: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल