लुधियाना में भीषण हादसा, कार में लगी आग से ड्राइवर जिंदा जला, शव की पहचान नहीं

by Manu
गुलाब शेख

लुधियाना, 19 फरवरी 2026: लुधियाना के जगराओं इलाके में डल्ला रोड पर बुधवार देर रात एक कार में अचानक लगी भीषण आग ने एक व्यक्ति की जान ले ली। कार के ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह खाक हो गई।

पुलिस के अनुसार रात को डल्ला रोड पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस पहुंचने से पहले ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के बाद कार की तलाश ली तो अंदर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। शव बुरी तरह झुलसा हुआ था और उसकी पहचान नहीं हो पाई।

कार की नंबर प्लेट भी आग में पूरी तरह नष्ट हो गई थी। इससे वाहन की पहचान भी मुश्किल हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी देखे: लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर भयानक हादसा, बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवती की मौत, पांच घायल

You may also like