59
नई दिल्ली, 4 सितम्बर : मुंबई के मलाड इलाके में बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 साल की एक महिला की मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर घायल महिला को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मलाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी ने अपनी तेज रफ्तार कार से एक महिला को टक्कर मार दी और बाद में स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने नेवी में काम करने वाले आरोपी अनुज सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।