सिख श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान, SGPC ने शुरू की तैयारी

by Manu
SGPC

चंडीगढ़, 17 जुलाई 2025: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए सिख संगत को ले जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए SGPC ने इच्छुक श्रद्धालुओं से उनके वैध पासपोर्ट जमा कराने की अपील की है। संगत 4 अगस्त 2025 तक अपने पासपोर्ट कार्यालय में जमा करवा सकती है।

हर साल सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के पवित्र स्थानों जैसे गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब और गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा के दर्शन के लिए जाते हैं। इस बार नवंबर में प्रस्तावित इस यात्रा के लिए वीजा प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए पासपोर्ट पहले से एकत्र किए जा रहे हैं।

SGPC ने कहा, “जो श्रद्धालु इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द अपने पासपोर्ट हमें सौंप दें। यह पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ होगी।”

ये भी देखे: SGPC का बड़ा फैसला, तनाव को देखते हुए सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं जाएगा पाकिस्तान

You may also like