फरीदाबाद में फैक्टरी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 2 पुलिसकर्मी समेत 35 लोग झुलसे

by Manu
फरीदाबाद आग

फरीदाबाद, 16 फ़रवरी 2026: हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-24 स्थित एक निजी कंपनी में आग लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर आग की लपटों में घिर गया। आग के दौरान जोरदार ब्लास्ट भी हुआ जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कंपनी में काम कर रहे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में दो पुलिसकर्मी भी झुलसे हैं जो मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटे थे। घायलों को तुरंत फरीदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार अब तक 35 लोग झुलसी हालत में भर्ती कराए जा चुके हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

ये भी देखे: फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

You may also like