16
लुधियाना, 23 सितंबर 2025: वर्धमान सब्जी मंडी में सोमवार को एक लुटेरे ने फिल्मी अंदाज में सबको चौंका दिया। एक सब्जी बेचने वाले से मारपीट कर उसका मोबाइल और नकदी लूटने के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, तभी आसपास के दुकानदारों और खरीदारों ने हल्ला मचाया और दौड़ लगा दी।
लोगों ने मिलकर लुटेरे को घेर लिया और मंडी के एक खंभे से रस्सी से बांध दिया। फिर तो क्या, जमकर उसकी पिटाई शुरू हो गई। देखते ही देखते मंडी में भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे के बीच भीड़ में से तीन लोगों ने बताया कि यही हरामी पहले उनके साथ भी लूटपाट कर चुका था। पूरा वाकया किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। पुलिस को सूचना दे दी गई है.
ये भी देखे: लुधियाना में युवक पर जानलेवा हमला, गोलियां चलीं, आपसी रंजिश की आशंका