गुरुग्राम के लैला क्लब में युवक पर दर्जन भर लोगों का हमला, रिवॉल्वर दिखाकर दी धमकी

by Manu
पुलिस

गुरुग्राम, 16 सितंबर 2025: हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के पास सिग्नेचर टावर के निकट स्थित लैला क्लब के बाहर एक युवक पर दर्जन भर लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल पीड़ित को जमकर पीटा, बल्कि रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, साउथ सिटी-1 निवासी सुग्रीव ने बताया कि शनिवार रात वह लैला क्लब में मौजूद था। वहां कुछ लोगों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। विवाद इतना तीव्र हो गया कि 12 से अधिक युवकों ने सुग्रीव पर हमला बोल दिया। उन्होंने उसे घेरकर मारपीट की और रिवॉल्वर लहराते हुए धमकी दी कि अगर कुछ कहा तो जान से मार देंगे। सुग्रीव किसी तरह वहां से भागा और थाने पहुंचा।

यह पूरी घटना क्लब के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। सेक्टर-40 थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर IPC की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी देखे: Haryana Crime: गुरुग्राम में शराब कारोबारी सुरेश पर दोस्त ने चलाईं गोलियां

You may also like