सोहना में स्नैपचैट पर ‘लंदन वाला बॉयफ्रेंड’ बना ठग, युवती से 58 हजार रुपये लूटे

by Manu
Snapchat

सोहना, 28 नवंबर 2025: साइबर ठगों ने अब स्नैपचैट को अपना नया हथियार बना लिया है। सोहना के एक गांव की युवती को फर्जी लंदन सैटल लड़के ने प्यार के जाल में फंसाया और 58 हजार रुपये ठग लिए।

पुलिस के मुताबिक, युवती से स्नैपचैट पर दोस्ती हुई। लड़के ने खुद को लंदन में सैटल बताया और प्यार का ढोंग रचा। मिलने की बात कही। 23 नवंबर को उसने फ्लाइट टिकट का फेक स्क्रीनशॉट भेजा। अगले दिन कॉल आया कि उसका दोस्त केंड्रिक भारत आ रहा है, उसके पास बहुत ज्यादा कैश है जो कस्टम में अटक गया। रिलीज कराने के लिए 58 हजार रुपये चाहिए।

युवती ने बात पर यकीन कर दो ट्रांजेक्शन से 58 हजार रुपये भेज दिए। उसके बाद न कॉल आया, न मैसेज। जब समझ में आया तो साइबर थाना साउथ में शिकायत की। पुलिस ने BNS 318(4) (ठगी) और IT एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ये भी देखे: साइबर ठगों ने महिला को बनाया निशाना, फेसबुक पर फर्जी ID से पोस्ट की अश्लील फोटो

You may also like