सिरमौर में बरात जा रही कार खाई में गिरी, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल

by Manu
सिरमौर

सिरमौर, 02 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दशहरा के पावन पर्व पर एक परिवार की खुशियां आंसुओं में बदल गईं।  नैनाटिक्कर ढंगयार सड़क पर किला कलाच के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही जान चली गई। तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जानकारी के मुताबिक, दूल्हे के साथ बरात में शामिल होने वाले ये लोग शादी की तैयारियों में मग्न थे। लेकिन सड़क पर एक पल की चूक ने सब कुछ उजाड़ दिया। हादसे की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े, और घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो शवों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों जख्मियों को एमएमयू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी देखे: सिरमौर: कालाअंब सरिया फैक्ट्री में भीषण आग, एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा

You may also like