हांसी में व्यापारी से 50 लाख की फिरौती की धमकी, बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान में फेंकी पर्ची

by Manu
फिरौती

हांसी, 27 फरवरी 2026: हरियाणा के हांसी शहर के व्यस्त बाजार में स्थित छोटू स्वीट्स के मालिक को 50 लाख रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। बाइक सवार दो युवकों ने दुकान में पर्ची फेंकी और फरार हो गए। दुकान संचालक हन्नी सपड़ा ने पर्ची उठाई तो उसमें साफ लिखा था- “लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है”। पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु के नाम भी लिखे थे।

हन्नी सपड़ा ने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हांसी पुलिस मौके पर पहुंची। पर्ची को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जिस रास्ते से बाइक सवार युवक फरार हुए थे उस इलाके की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ये भी देखे: यमुनानगर में फिरौती मांगने वाले इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता समेत तीन गिरफ्तार

You may also like