जापान में सत्तारुड़ पार्टी कार्यालय में फेंका बम

by TheUnmuteHindi
जापान में सत्तारुड़ पार्टी कार्यालय में फेंका बम

नई दिल्ली, 19 अक्तूबर : जापान में सत्तारुड़ पार्टी के एक कार्यालय में बम फेंकने से हंगामा हो गया तथा इस हादसे के बाद हफड़ा दफड़ी का माहौल पैदा हो गया, जिस व्यक्ति द्वारा उक्त कार्यालय मेें बम फेंके गए, उस व्यक्ति को पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर गिरफतार भी कर लिया गया हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। टोक्यो पुलिस ने इस घटना के संबंध में टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया और कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। जानाकरी अनुसार आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें बताया गया कि आरोपी ने अपनी कार को पास की बाड़ में घुसा दिया था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे उसका मकसद क्या था। सत्तारूढ़ ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ संदिग्ध वित्तपोषण और कर चोरी से जुड़े घोटाले के कारण आमजन के बीच तेजी से लोकप्रियता खोती जा रही है। अब इस हादसे के कारण स्थिति काफी चिंताजनक बन गई है।

You may also like