गुड़गांव में भाइयों में हुआ खूनी झगड़ा, एक ने दूसरे को पीटा, सिर दीवार से टकराया तो मौत

by Manu
महेंद्रगढ़ पुलिस

गुड़गांव, 04 नवंबर 2025: शराब के नशे में दो भाइयों के बीच शुरू हुए झगड़े में छोटे भाई की जान चली गई। पुलिस ने मंगलवार को बड़े भाई राजेश दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश मूल के 35 वर्षीय राजेश दुबे एमपी एरिया की एक डेयरी में काम करते थे। उनका छोटा भाई 32 वर्षीय रोहताश गुड़गांव के खेड़की दौला में किराए के मकान में रहता था और ड्राइवर का काम करता था। रविवार को राजेश गुड़गांव आया और दोनों भाई रूम में शराब पीने लगे। नशे की मस्ती झगड़े में बदल गई। राजेश ने रोहताश के साथ मारपीट शुरू कर दी। गुस्से में रोहताश ने अपना सिर दीवार पर जोर से ठोक लिया।

पुलिस ने राजेश को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: गुड़गांव में सिविल लाइन थाने के पास पति ने चाकू से पत्नी की हत्या की, फरार होते ही पकड़ा गया

You may also like