दूदू, 30 सितंबर 2025: राजस्थान के जयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक चालक कैबिन में फंसकर जिंदा जल गया है। ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर इतनी भयावह थी कि बिस्किट से लदा ट्रक आग का गोला बन गया। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह के वक्त बिस्किट लदा ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे टाइल से भरे ट्रेलर से टकराया। ट्रक का अगला हिस्सा चूर-चूर हो गया और आग की लपटें भड़क उठीं। चालक कैबिन में फंस गया, और बचाव का कोई मौका न मिलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दूदू मुख्यालय पर दमकल की सुविधा न होने से आग बुझाने में भारी मशक्कत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर थार डिवाइडर से टकराई, ओवरस्पीड से 5 युवाओं की दर्दनाक मौत