कोटकपूरा, 07जुलाई, 2025: पंजाब से एक दर्दनाक घटना की बड़ी खबर सामने आई है। नजदीकी गाँव संधवाँ में खेतों में पानी लगाने गए एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मृतक की पहचान गाँव संधवाँ निवासी 47 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में सदर थाना कोटकपूरा पुलिस ने उसके भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगमोहन सिंह मंडीकरन बोर्ड में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता था और सतह यही खेतीबाड़ी का भी काम करता था। बीती रात करीब 2 बजे वह अपने घर से खेतों में पानी लगाने जा रहा था जहाँ अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब वह काफी देर तक घर वापिस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह खेतों में गंभीर हालत में मिला। उसे तुरंत कोटकपूरा के सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में मृतक के चाचा बलदेव सिंह ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को इंसाफ दिलाने की माँग की है। उन्होंने बताया कि मृतक तीन बच्चों का पिता था। डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े: Fire In Karnal: कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रूपये के कपड़े जलकर हुए राख