कोलकाता समेत बंगाल में 5.5 तीव्रता का भूकंप, तेज झटकों से दहशत, लोग सड़कों पर उतरे

by Manu
मणिपुर भूकंप 2025

कोलकाता, 27 फरवरी 2026: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत बंगाल के बड़े हिस्से में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप ने लोगों में भारी दहशत पैदा कर दी। ऊंची इमारतों और दफ्तरों में काम कर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत सड़कों पर उतर आए। कई जगहों पर लोग इमारतों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में जमा हो गए।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 5.3 बताया है। भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश के खुलना जिले में था। केंद्र कोलकाता के टाकी से मात्र 26 किलोमीटर दूर था जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों और कोलकाता में झटके बहुत तेज महसूस हुए।

झटकों की अवधि करीब 20-30 सेकंड रही। कोलकाता के कई इलाकों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

ये भी देखे: बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप, पश्चिम बंगाल में महसूस किए गए झटके

You may also like