15
लखनऊ, 07 नवंबर 2025: हजरतगंज से शहीद पथ का सफर अब आसान होने वाला है। लखनऊ विकास प्राधिकरण लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक 2300 मीटर का फ्लाईओवर बनने जा रहा है।
ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत 315 करोड़ रुपये की लागत से यह फ्लाईओवर बनेगा। एलडीए ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।
प्राधिकरण राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बना रहा है। पहले चरण में आईआईएम रोड से पक्का पुल तक ब्रिज का चौड़ीकरण हो चुका है। फोर-लेन सड़क और फ्लाईओवर भी बन गए।
दूसरे चरण में पक्का पुल से समतामूलक चौराहा तक ब्रिज चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सड़क निर्माण और फ्लाईओवर कम आरओबी का काम हो रहा है। ज्यादातर कार्य अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके है।
ये भी देखे: यूपी के इस शहर की सड़क को फोरलेन करने की तैयारी, 400 करोड़ आएगी लागत